नीता हेल्पिंग हैंड का सेवा कार्य जारी

बस्तियों में वितरित किए कंबल और भोजन

इंदौर ।आज की दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हे जो दूसरो के दुख को दूर करने का हरसंभव प्रयास करते है ।

फिर, बात शिक्षा की हो,स्वास्थ्य की हो या फिर आम जन जीवन से जुड़ी ।

इसी तरह इंदौर की नीता हेल्पिंग हैंड संस्था ऐसी है जो निःस्वार्थ सेवा कार्य कर रही है वह भी पिछले पांच सालों से…यह संस्था गरीब बस्तियों में , जरूरतमंद के पास पहुंचती है और अपने सामर्थ्य अनुसार मदद करती है ।

इसी कड़ी में गेट सो कंपनी द्वारा नीता हेल्पिंग हैंड को आर्थिक मदद की गई जिसमे ठंड से बचने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले 500 कंबल और भोजन की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई जिसे नीता हेल्पिंग हैंड की टीम ने बखूभी निभाया ।

इस संस्था के फाउंडर दीपक यादव ने बताया की जरूरतमंद के लिए हम हर संभव प्रयास करते है की उसकी जरूरत पूरी हो सके । गरीब बस्तियां हो या अन्य कोई क्षेत्र, सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है । यादव ने बस्ती में रहने वाले एक घर के अंदर भी नजर घुमाई और आम जनता से ऐसे जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.