प्रियंका बोली – वेलडन पिंटू !
पति के साथ इंदौर आई प्रियंका गांधी
आदित्य उपाध्याय, इंदौर । भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने इंदौर आई प्रियंका गांधी से कांग्रेसियों ने मुलाकात की । प्रियंका को अपने बीच पाकर इंदौर के कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिला ।

इंदौर के युवा कांग्रेस नेता दीपक जोशी पिंटू ने भी प्रियंका गांधी से मुलाकात कर अपने द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी । जोशी ने विधानसभा तीन में किए जा रहे शिव महा अभिषेक सहित आम जनता को कांग्रेस से जोड़ने के अभियान को भी साझा किया जिसे सुन प्रियंका पिंटू को वेलडन कहकर आगे निकल गई ।
बहरहाल, एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ प्रियंका का मैदान संभालना , कांग्रेसियों में उत्साह का संचार कर रहा है जो आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्रदान कर सकता है ।
