इंदौर। लवकुश आवास विहार साई शनि मंदिर में श्रावण माह के सोमवार को अद्भुत श्रृंगार किया गया। श्रावण में हुए कार्यक्रम में पंडित गोपाल शर्मा ने साई बाबा का श्रृंगार शिव स्वरूप में किया गया।
अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने बताया कि महोत्सव के तहत साईं बाबा का अभिषेक किया गया एवं महाआरती के पश्चात फलाहारी खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ।
महोत्सव में निहारिका कुंजीर, सरोज रघुवंशी, इशिका श्रीवास्तव, रेखा पवार, विमला सेन, रायसिंग राजपूत, करण कुंजीर, सबरी नायर, बबलू लांडगे , चेतना मैडम, पप्पी राजपूत सहित आसपास के रहवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।