आधार डाटा संग्रहण के संबंध में बैठक सम्पन्न


इंदौर
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा निर्देशानुसार मतदाता सूची के लिये आधार डाटा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। आधार डाटा संग्रहण के संबंध में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मुनीष सिकरवार, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रतुलचन्द्र सिन्हा, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1960 के नियम 26बी में संशोधन किया है।

जिसके अनुसार मतदाताओं के आधार क्रमांक (डाटा / नम्बर) मतदाताओं से स्वैच्छिक आधार पर लिये जाने का प्रावधान है। यह प्रक्रिया 1 अगस्त से प्रदेश में प्रारंभ की जा रही है। आयोग के निर्देशानुसार सर्वप्रथम समस्त शासकीय विभागों के अधिकारियों / कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के आधार नम्बर गरूडा एप, वोटर हेल्पलाईन एप NVSP पोर्टल एवं प्रारूप 6ख के माध्यम से दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी के आधार नम्बर प्राप्त कर गरूडा एप के माध्यम दर्ज की जायेगी।
बैठक में जानकारी दी गई कि आधार नंबर गरूड़ा एप पर दर्ज करने के संबंध में बी.एल.ओ. सुपरवाईजर, बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

बताया गया कि निर्वाचक नामावली में जुडे हुए सभी निर्वाचकों के आधार डेटा का संग्रहण उपरांत प्राप्त फार्म 6ख एवं आधार कार्ड की फोटो प्रति को सुरक्षित रखे जाने के संबंध में आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि उक्त दस्तावेज किसी भी स्थिति में पब्लिक डोमेन में प्रदर्शित न हो, इस संबंध में निर्देशों का पालन करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आयोग के निर्देशानुसार बी.एल.ओ. अपने मतदान केन्द्र के कम से कम 20 निर्वाचकों के आधार नम्बर गरूडा एप के माध्यम से दर्ज करने की कार्यवाही करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.