देवगुरु 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं।

देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। देवगुरु 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। गुरु के वक्री होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, गुरु के वक्री होना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

मिथुन राशि-
कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन- लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

सिंह राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय के स्रोत में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। व्यापार के लिए समय शुभ रहने वाला है। धनु, मकर, कुंभ , मिथुन और तुला राशि वाले रोजाना करें ये उपाय, शनि दशा से मिलेगी मुक्ति

वृश्चिक राशि-
स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए समय बेहद शुभ है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कर्मचारी से था साड़ी की दुकान के मालिक का अफेयर, बीवी और बेटे ने पहले पीटा फिर काट दिए बाल

धनु राशि-
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
उत्तम विद्या, डिग्री में तनाव के साथ वृद्धि। वाणी व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ। घरेलू सुख व माता के स्वास्थ्य में सुधार। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। बौद्धिक क्षमता व लेखन शक्ति में वृद्धि। सन्तान को लेकर थोड़ी चिंता कम होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.