शानदार जीत पर मुख्यमंत्री ने जताया जनता का आभार

भोपाल  वर्ष 2003 के बाद से, जब से मध्यप्रदेश में हमने सरकार बनाई है, निकाय चुनाव में ऐसी शानदार जीत कभी नहीं मिली। चुनाव हम पहले भी जीतते थे, लेकिन उसमें जीत का अनुपात 55-45 का ही रहता था, लेकिन इस बार हमने 80 प्रतिशत सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत ऐतिहासिक है। जिन 86 नगर पंचायतों के परिणाम घोषित हुए हैं, उनमें से 64 में हमने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। 36 नगर पालिकाओं में से 27 में हमें पूर्ण बहुमत मिला है और 5 में निर्दलीयों के साथ मिलकर नगर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता का आभार जताता हूं और यह वादा करता हूं कि जो विश्वास आपने भाजपा पर जताया है, उसे टूटने नहीं देंगे। इन चुनावों में अथक परिश्रम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं और यह आह्वान करता हूं कि हम सब मिलकर पूरी विनम्रता के साथ जनता की सेवा करेंगे और विकास का नया इतिहास रचेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित विजय उत्सव के दौरान पार्टीजनों को संबोधित करते हुए कही।
हमें मिली संपूर्ण जीत, विरोधियों की जीत अधूरी- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। प्रदेश की जिन नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर जीते हैं, वहां वार्डों में भी भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है। लेकिन प्रदेश की ग्वालियर, जबलपुर, सिंगरौली जैसी जिन नगरनिगमों में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बढ़त ली है, उनमें भी पार्षद भाजपा के ही ज्यादा हैं। कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद हारे हैं और वार्डों में कमल के फूल वाली बटन ही दबाई गई है। श्री चौहान ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत पर मैं पार्टी की पूरी टीम को बधाई देता हूं और यह वादा करता हूं कि नगरों के विकास और जनता के जीवन में बदलाव लाने के अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
प्रदेश कार्यालय में मना विजय उत्सव- नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, स्व.राजमाता सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा की गई। इस अवसर पर प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री विश्वास सारंग, श्री तुलसी सिलावट, श्री गोविंद सिंह राजपूत, श्री ओमप्रकाश सकलेचा, श्री रामखिलावन पटेल, श्री सुरेश धाकड़, महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमासिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री सरतेंदू तिवारी, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री दिलीप िंसह परिहार, श्री प्रद्युम्नसिंह लोधी, सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजपाल सिसोदिया, सुश्री नेहा बग्गा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी, निगम मंडल अध्यक्ष श्री शिव चौबे, श्री शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी, श्री अभयप्रताप सिंह, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री शैतान सिंह पाल, श्री लिलि अग्रवाल, श्री कृष्णगोपाल पाठक, श्रीमती वंदना परिहार, डॉ. मुखरिया सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.