जिला पंचायत सदस्य पटेल को सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र

इंदौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के बाद अब अभ्यर्थियों को प्रमाण स्वरूप निर्वाचन जिला पंचायत सदस्य प्रणाम पत्र वितरण किये। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रमाणित करते हुए जिला पंचायत इंदौर के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 से सदस्य दिलीप श्रीराम पटेल को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह की उपस्थिति में उनके द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

रिटर्निंग अधिकारी पंचायत द्वारा प्रमाणित करते हुए मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम 81 के अंतर्गत घोषित करते हुए दिलीप श्रीराम पटेल को जो वर्णित निर्वाचन में अभ्यार्थी थे, समन्वयक रूप से निर्वाचित करते हुए प्रमाण स्वरूप निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

क्षेत्र क्रमांक 4 से सदस्य कैलाश चौधरी, रूप सिंह, सुरेन्द्र नायक जीतू मामा, राशिद शेख, केडी पटेल आदि ने निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर दिलीप पटेल को शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.