विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, चौथी लहर ज्यादा खतरनाक

नई दिल्ली (ब्यूरो)। भारत के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों में भी बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुनिया में कई देशों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर कोरोना की नई लहर आने के प्रति अलर्ट जारी किया है।

बीते कुछ दिनों में नए मामलों की संख्या में जहां बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर मरने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि हमें अब कोरोना की और नई लहरों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के जो नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, वे सभी पहले की तुलना में काफी अलग है और इन वेरिएंट की संक्रमण दर काफी ज्यादा है। तेजी से फैलने के कारण ये पहले से ज्यादा खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इन परिस्थितियों में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ेगी। बदले हालात के लिए हर देश को एक कार्य योजना तैयार करनी होगी।

गौरतलब है कि वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने यह ट्वीट विश्व बैंक के सलाहकार फिलिप शेलकेन्स के ट्वीट पर भी किया है, जहां उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि एक बार फिर दुनिया में हालात तेजी से बदले हैं। कोरोना संक्रमण के मामले कई देशों में एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। फिलिप की इसी चिंता पर सौम्या ने पूरी दुनिया को ये चेतावनी जारी की। फिलिप शेलेकेंस ने हाल ही में अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान में कोरोना के मामले सामने आने पर चिंता जताई थी। इस बीच ङ्ख॥ह्र के निदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.