सयाजी होटल : नाम बड़े और दर्शन खोटे

सयाजी होटल से लिए गए 8 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई

प्रयास न्यूज,इंदौर। पिछले दिनों खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सयाजी होटल, इंदौर से लिए गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

 प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पनीर, सान्या मीडियम फैट पनीर एवं खोपरा बूरा के 3 नमूने अवमानक, जबकि पिस्ता कतरन एवं मूंगफली दाना के 2 नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। वहीं रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ एवं अजवाइन कुकीज़ के 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं। इस प्रकार सयाजी होटल से लिए गए कुल 8 नमूनों में से 2 नमूने असुरक्षित, 3 नमूने अवमानक एवं 3 नमूने मानक स्तर के पाए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.