महासभा : श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता का सिलसिला जारी
समाजजनों के आर्थिक सहयोग से लाखों रुपए की सहायता कर चुकी है महासभा

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । ” शिक्षा का दीप जलाएं – समाज का भविष्य सँवारे ” के उद्देश्य को लेकर श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण महासभा पारमार्थिक सेवा न्यास ( ट्रस्ट ) इंदौर सैकड़ों विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा हेतु आर्थिक मदद कर चुकी है, जो सतत जारी है । समाजजनों के आर्थिक सहयोग से महासभा शिक्षा सेवा हेतु सतत सकारात्मक कार्य कर रही है । समाज में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर महासभा प्रयासरत है ।
संस्थापक डॉ. महेश त्रिवेदी ने बताया कि महासभा का एक ही उद्देश्य है समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा में आर्थिक मदद । यह मदद समाज के परिवारों द्वारा अपने सामर्थनुसार दी जाती है , वही आजीवन सदस्यता राशि 11 हजार भी कई समाजजन दे चुके है । त्रिवेदी ने बताया कि उक्त 11 हजार राशि देने वाले कभी भी अपनी राशि वापस ले सकते है ।
समाजजनों के विश्वास के चलते आज महासभा लाखों रुपए की आर्थिक सहायता समाज के विद्यार्थियों को दे रही है ।
त्रिवेदी ने बताया कि महासभा की खास बात यह है कि अभी तक जिन्हें भी आर्थिक सहायता की है उनके नाम कभी सार्वजनिक नहीं किए गए है और ना कभी किए जायेगे । डॉ.महेश त्रिवेदी ने बताया कि महासभा में 200 से अधिक सदस्य संख्या है जिनके साथ और सहयोग से महासभा समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु आर्थिक मदद कर रही है ।
आपको बता दे कि श्रीगौड़ ब्राह्मण महासभा , समाजजनों के आर्थिक सहयोग से समाज के सैकड़ों विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता दे चुकी है । महासभा का यह सेवा कार्य सतत जारी है ।

