T 20 में भारत फिर बना विश्व विजेता
कप्तान सूर्या और कोच गंभीर का मैनेजमेंट रहा सफल

आदित्य उपाध्याय । भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी 20 में एक बार फिर जीत हासिल कर विश्व कप पर अपना कब्जा बरकरार रखा । इस बार भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी और फील्डरों की बेहतरीन फील्डिंग ने टीम इंडिया को दुनिया की सबसे मजबूत क्रिकेट टीम बना दिया । एक तरफ जहाँ कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति और दूसरी तरफ कुछ गौतम गंभीर का अनुभव का फायदा टीम इंडिया को मिला । बेटिंग की शुरुआत में इंडिया थोड़ी धीमा चली लेकिन कुछ समय बाद शुरुआती बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 255 के स्कोर पर पहुंचाकर चमत्कार कर दिया ।वही , बोलिंग में अक्षर पटेल, बुमराह , हार्दिक, वरुण की गेंदबाजी के आगे NZ के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। भारत ने अपनी ताकत दिखाते हुए विश्व की सबसे मजबूत टीम बन गई । T 20 का फाइनल मैच देखने गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया ।
