बड़ी खबर : इंदौर की इस बड़ी रोड का नाम अब अटल बिहारी मार्ग होगा
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर इंदौर नगर निगम ने दी बड़ी सौगात

प्रयास न्यूज, इंदौर । देशभर में पहचान रखने वाली इंदौर की बड़ी रोड एबी रोड जिसे आगरा बॉम्बे रोड भी कहा जाता है उसे अब एबी रोड ही कहा जायेगा लेकिन उसका मतलब बदल जाएगा ।
नई एबी रोड अब अटल बिहारी मार्ग के नाम से जानी जाएगी । यह ऐतिहासिक फैसला इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी एमआईसी सदस्य की टीम ने किया । आज भारत रत्न स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा शहर और प्रदेशवासियों को यह बड़ी सौगात दी है ।

बरसो से यह रोड आगरा बॉम्बे रोड के नाम से जानी जाती थी लेकिन आज से इंदौर से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब इस रोड का नाम अटल बिहार मार्ग दिखाई देगा । यह नामकरण इंदौर शहर के लिए एक ओर अनमोल तोहफा इंदौर नगर निगम की तरफ से मिल गया है ।