सनातन संस्कृति की मजबूती के संकल्प के साथ महिलाओं की कलश यात्रा निकली

पं. अनिल कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारबिंद से होगी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा

– कलश यात्रा का हुआ कई मंचों से स्वागत
मुंबई। गर्मी के तेज तापमान के बीच हाथों में कलश लिए सनातन संस्कृति और परंपरा की रक्षा के संकल्प को लेकर सैकडो महिलाएं कलह यात्रा में शामिल हुई ।


गुप्ता परिवार द्वारा सुंदर नगर स्थित डीजे खेतान स्कूल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा किया जा रहा है जिसके प्रथम दिवस पर भव्य कलश यात्रा निकली गई जिसमें सैकडो महिलाएं शामिल हुई और सनातन रक्षा का संदेश दिया ।


आयोजन निर्मल गुप्ता ने बताया कि सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित अनिल कृष्ण शास्त्री जी महाराज के मुखारबिंद से कथा का रसपान भक्तों द्वारा लिया जा रहा है ।

गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा का कई मंचों से स्वागत किया गया ।वही महाराज जी सुसज्जित रथ पर सवाल थे वहीं ढोल ताशे की धुन पर भक्त झूमते नजर आए ।
महाराज जी ने कहा कि जीवन में भागवत का बड़ा महत्व है जिसने कथा को अपने जीवन में उतारा उसका जीवन परमात्मा की कृपा का प्रथम पात्र बन जाता है । जीवन में जिसने भी जरूरतमंद की मदद की , परमात्मा किसी ना किसी रूप में आकर उसका साथ जरूर देते है ।
कथा में सुमधुर भजनों ने भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया ।।

स्वागत रमा गुप्ता , पूरब नेहा गुप्ता , राहुल करिश्मा गुप्ता ने किया ।कथा प्रतिदिन 3 से 7 बजे तक रहेगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.