बड़ी खबर : इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर छुपा था आतंकी, गिरफ्तार !

क्रेन ऑपरेटर बनकर बदल ली थी पहचान

प्रयास न्यूज, इंदौर । इंदौर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा से जुड़े एक सक्रीय आतंकी को गिरफ्तार किया है. जिस पर पंजाब के एक थाने पर हमला करने का आरोप है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस आतंकी की तलाश कर रही थी.इंदौर में इस आतंकी को दिल्ली की स्पेशल सेल ने हिरासत में लिया । सूत्रों के मुताबिक आरोपी इंदौर में क्रेन ऑपरेटर बनकर अपनी पहचान छिपा ली थी ।दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई ,पंजाब में ग्रेनेड हमले में था शामिल ।

(सोर्स – मीडिया ग्रुप)

Leave A Reply

Your email address will not be published.