शिंदे का कारवां गुवाहाटी से गोवा
71 कमरे बुक, चार्टर्ड विमान से जाएंगे

मुंबई (ब्यूरो)।
महाराष्ट्र में शिवसेना, बागी और भाजपा में सरकार बनाने को लेकर दावपेंच शुरू हो गए हैं वहीं राज्यपाल भगतसिंह कोश्यिारी के कल फ्लोर टेस्क के आदेश के बाद बागी एकनाथ शिंदे के साथ सारे विधायक गुवाहाटी से गोवा पहुंचेंगे। गोवा में 71 कमरे बुक कर लिए गए हैं। ये सभी बागी चार्टर्ड विमान से जाएंगे। उधर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि गलत तरीके से सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस के घर सरकार बनाने को लेकर आज दोपहर बाद बैठक हो रही है। एनसीपी नेता शरद पवार भी अगली रणनीति पर बैठक कर रहे हैं।
राज्यपाल के आदेश को शिवसेना ने दी चुनौती
राज्यपाल भगतसिंह कोश्यिारी के फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शिवसेना के वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि हमने जल्द सुनवाई की मांग की है। अभी-अभी जानकारी मिली है कि दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा।
