भारत रत्न महामना के नाम पर होगा इंदौर का यह नया ब्रिज !

संपूर्ण श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने की शासन प्रशासन से मांग

श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने दिखाई ताकत , सैकडो समाजजन सड़को पर

– प्रदेश स्तरीय एकता यात्रा इंदौर में निकली

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा 7 जनवरी को प्रदेश स्तरीय संपूर्ण श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की श्रीगौड़ ब्राह्मण एकता यात्रा निकली जिसमे सैकड़ों समाजजन खराब मौसम होने के बावजूद भी यात्रा में पहुंचे और रेती मंडी केट रोड स्थित मालवीय चौराहे पर बन रहे ब्रिज का नाम श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के आदर्श भारत रत्न पं.मदनमोहन मालवीय के नाम पर रखने की मांग सरकार से की।

 सैकडो समाजजनों ने एक स्वर में यह मांग करते हुए चरणबद्ध अभियान की शुरुआत की । युवा परिषद द्वारा मैं नही हम के संदेश को लेकर वरिष्ठजनों  के मार्गदर्शन में महामना के नाम नए ब्रिज का नाम करने के प्रयास की शुरुआत भी की । सूत्रों की माने तो युवा परिषद इस अभियान में जुट भी गई है और जल्द ही बड़े स्तर पर इस अभियान में तेजी भी लाने के प्रयास किए जा रहे है । इस मामले में जल्द ही समाजजन युवा परिषद के माध्यम से सांसद, महापौर और क्षेत्रीय विधायक से भी मिलेंगे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.