श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज बड़वानी ने मनाई भारत रत्न पं.मालवीय जयंती

सम्मान समारोह में सम्मानित हुई समाज की प्रतिभाएं

प्रयास न्यूज , बड़वानी। सुसज्जित मंच , समय से पहले पहुंचे समाजजन और मंच से सुमधुर आवाज में हो रहा संचालन… यह नजारा था श्रीगौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज बडवानी द्वारा आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह का….समाज की भव्य धर्मशाला में संपन्न हुए समारोह में सैकडो समाजजन पहुंचे और सम्मानित होने वालो का मनोबल बढ़ाया। समारोह में पीएचडी करने वाले और खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले समाजजनों को सम्मानित किया गया । भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में पीएचडी करने वाले डॉ.क्षमा शर्मा , डॉक्टर नूपुर जोशी , डॉक्टर पायल जोशी , डॉक्टर श्याम नाईक , डॉक्टर प्रसन्न पुरोहित और डॉक्टर नेहा पंडित का सम्मान किया गया । एलएलएम करने वाले युवा ऋषि जोशी , मार्शल आर्ट में अपना जलवा बिखेर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली बालिकाएं आरना पुरोहित और आरित्री पुरोहित का भी सम्मान कर मनोबल बढ़ाया ।

आयोजन समिति के अजय जोशी ने आयोजन की जानकारी दी ।
आयोजन के मुख्य अतिथि श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय थे । विशेष अतिथि केटी मंडलोई थे।

अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, दिलीप शुक्ला, अजय जोशी, सतीश जोशी सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे । आयोजन में महिला मंडल और नवयुवक मंडल का विशेष सहयोग रहा । संचालन प्राची जोशी ने किया और आभार मनोज पुरोहित ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.