नर्मदा के तट पर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों का सम्मान

जबलपुर में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का आयोजन

प्रयास न्यूज,जबलपुर । श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ रजिस्टर्ड जबलपुर टीम द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 4 सितंबर को श्री परशुराम धाम गौरीघाट,जबलपुर मां रेवा के तट पर गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। भगवान परशुराम, मां नर्मदा जी की पूजन अर्चन महाआरती के पश्चात पांच शिक्षकों शिक्षिकाओं जिसमें दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले तीन विशिष्ट शिक्षक श्रीमती पंकजा शुक्ला, राम रंजन तिवारी, श्रीमती आर्य भारती दीक्षित, का तिलक वंदन कर अंग वस्त्र पट्टिका, श्रीफल, सम्मान पत्र भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आचार्य पंडित संतोष शास्त्री  ने कहा कि दिव्यांग नेत्रहीन तथा मूक बाधिर, बच्चों को पढ़ाना एक अत्यंत चुनौती पूर्ण कार्य है इन शिक्षकों का सम्मान कर ब्राम्हण संघ ने अत्यंत सराहनीय कार्य किया है तथा गुरुओं का महत्ता पर प्रकाश डाला।

संघ के अध्यक्ष डॉ अरुण मिश्रा ने कहा की गुरु शिष्य परंपरा प्राचीन काल से सम्मानित रही है एवं माता-पिता का सम्मान संस्कृति है सभ्यता है शिक्षक का सम्मान हमें हमेशा करना चाहिए शिक्षक मार्ग दृष्टा है।

कार्यक्रम के संयोजक पंडित के.के शुक्ला ने अपने उदबोधन में गुरुजनों सम्माननीय शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं भेंट करते हुए डॉक्टर राधाकृष्णन को नमन किया जिन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद अपना जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। गुरु ही अज्ञान का अंधकार मिटाकर अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है शिक्षक के बिना शिक्षित और सभ्य समाज की कल्पना ही संभव नहीं है ।

आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ अध्यक्ष पं.यदुवंश मिश्रा ने सभी का सम्मान करते हुए आभार माना । संघ के संजय शुक्ला,पं.उत्तम पांडेय, विकास शुक्ला सहित मातृशक्ति श्रीमति सुनीता तिवारी, संध्या मिश्रा, रागिनी तिवारी,अनीता शुक्ला सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रयास न्यूज जबलपुर से डॉ. अरुण मिश्रा की रिपोर्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.