श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के 14 पत्रकार और 52 वकील सम्मानित

समाज समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप का आयोजन

प्रयास न्यूज, इंदौर । श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज समर्पित ग्रुप द्वारा सामाजिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में किया गया इस अवसर पर समाज के 14 पत्रकारों एवं 52 अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया ।जिसमे प्रयास न्यूज मध्यप्रदेश के प्रधान संपादक पं. आदित्य उपाध्याय भी सम्मानित हुए ।

उक्त जानकारी देते हुए समाज समर्पित ग्रुप के संस्थापक पं.  सुनील पुराणिक ने बताया कि समाज समर्पित ग्रुप द्वारा विगत 7 वर्षों से समाज हित के लिए कार्य किया जा रहा है इसी श्रृंखला में आने वाले विश्व पत्रकार दिवस एवं विश्व अधिवक्ता दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया गया ।

समाज के वरिष्ठ लक्ष्मी नारायण जोशी ,सी पी मोदी,जगदीश चंद्र रावल,सुरेश चंद्र त्रिवेदी(इजी),देवेंद्र इच्छा शंकर व्यास ,के पी शर्मा की उपस्थिति में आयोजन के मुख्य अतिथि पर्यावरण वैज्ञानिक सुनील व्यास थे  । समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता मंडलोई,विशेष अतिथि डीपी जोशी ट्रस्ट के संचालक अशोक जोशी एवं श्रीमती वसुंधरा पंडित (संचालक श्री गौड़ सहकारी सभा) थे , दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथि परिचय दिया गया समारोह में वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र दुबे, लक्ष्मीकांत पंडित एवं अशोक व्यास एवं वरिष्ठ अभिभाषक रविंद्र जोशी, सुरेश चंद्र जोशी ,हेमंत शर्मा,सुदर्शन जोशी हेमेंद्र पाठक एवं वरिष्ठ जन केपी शर्मा ,देवेंद्र व्यास ,समाज अध्यक्ष मनोहर दुबे ने भी उद्बोधन दिया ।
अतिथि स्वागत प्रमोद दुबे ,नरेंद्र शर्मा ,आशीष व्यास , जितेंद्र व्यास ,पंकज जमीदार, श्रीमती रंजना पाठक , कु. राधिका पुराणिक ने किया ।ग्रुप की जानकारी अरुण मंडलोई ने दी ।
मधुसूदन त्रिवेदी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की । मंच संचालन मनोज दुबे एवं श्रीमती संध्या जोशी ने किया । आभार रूपल मंडलोई ने माना । समारोह में समाज के सभी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.