अरविंद तिवारी बने एडिशनल डीसीपी यातायात , कंधों पर लगा अशोक स्तंभ बेच
पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों ने दी बधाई

प्रयास न्यूज , इंदौर । पुलिस मुख्यालय द्वारा पद्दोन्नति/स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त, (यातायात प्रबंधन जोन-4) के पद पर नगरीय, इंदौर में पदस्थ श्री अरविंद तिवारी को एसीपी से एडिशनल डीसीपी (यातायात), नगरीय इंदौर के रूप में पद्दोन्नति प्रदान की गई।
इसी तारतम्य में पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर कार्यालय में अरविंद तिवारी को पुलिस आयुक्त, मकरंद देउसकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा कंधों पर अशोक स्तम्भ बेच लगाकर एसीपी से एडिशनल डीसीपी पद पर पदोन्नत किया। सभी ने शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए अरविंद तिवारी का हौसला बढ़ाया ।
