पुल-पुलियों पर पानी आने की सूचना/शिकायत इस नंबर पर दे
पुल-पुलियों पर पानी आने की सूचना/शिकायत हेतु नंबर जारी
प्रयास न्यूज, इंदौर । लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 इंदौर के अंतर्गत आने वाली तहसीलों में वर्षाकाल में सड़क मरम्मत हेतु आमजनता से प्राप्त शिकायत/सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु श्रीमती शिवानी अकोदिया (मोबाइल नंबर 87701-93776) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
आमजनता, जनप्रतिनिधियों से अपील की गयी है कि इंदौर जिले के किसी भी मार्ग पर मरम्मत संबंधी या पुल-पुलियों पर पानी आने की सूचना/शिकायत उक्त मोबाइल नंबर पर फोटोग्राफ सहित या मात्र सूचना दी जाये, जिससे शिकायत पर तत्काल समुचित कार्यवाही की जा सकें।
