करणी सेना : मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी बने राज चौहान
बड़वानी क्षेत्र में उत्साह का माहौल

प्रयास न्यूज बडवानी । बड़वानी क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने बड़वानी जिला अध्यक्ष राज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया ।
जिनका स्वागत जिला कार्यकारिणी एवं तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों ने किया । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमन राठौर, संगठन मंत्री दीपराज तोमर, जिला मंत्री पृथ्वीराज चौहान, जिला मंत्री अमन सोलंकी एवं सभी तहसील कार्यकारिणी मौजूद थी
मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष राज सिंह चौहान ने आभार मानते हुए सभी को धन्यवाद दिया एवं समाज हित में सतत् कार्य करने का भरोसा दिलाया।
