तेज बारिश में भी होगी अधिकारों की बात और बयां होगी मन की पीड़ा

- 9 जुलाई को ब्राह्मण समाज की अधिकार रैली - ब्राह्मण छात्रवृति आंदोलन सतत जारी

-कल निर्धन ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृति हेतु अधिकार यात्रा

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । चाहे तेज बारिश हो या भीषण गर्मी , निर्धन ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृति दिलवाने को लेकर कल 9 जुलाई रविवार को सुबह 10 बजे बड़ा गणपति से ब्राह्मण समाज की अधिकार यात्रा निकलेगी जिसमे 5 हजार समाजजनों की उपस्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है । 

पिछले दिनों परशुराम जयंती पर निकली परशुराम शोभायात्रा के दौरान ही निर्धन ब्राह्मण परिवारों के बच्चो को मध्यप्रदेश शासन द्वारा अन्य वर्गो की तरह छात्रवृति देने की मांग की शुरुआत हो गई थी जिसने धीरे धीरे पुरे मध्यप्रदेश में ब्राह्मण छात्रवृति आंदोलन के रूप में पहचान बना ली।

पं. विकास अवस्थी ने बताया की कल तेज बारिश भी हो या भीषण गर्मी , यह अधिकार रैली जरूर निकलेगी और निर्धन ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृति दिलवाने की मांग सरकार से करेगे ।

यात्रा में शामिल होने के लिए अलग अलग क्षेत्रों से अप यात्राएं भी बड़ा गणपति पर पहुंचेगी। अधिकार रैली को लेकर प्रचार प्रसार भी तेजी से हो रहा है जिसमे समाजजनों की दिलचस्पी भी दिखाई दे रही है ।

। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.