फिर बनाए साढ़े पांच सौ वाहनों के चालान

इंदौर। ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी है। नियम तोड़कर चलने वाले करीब साढ़े पांच सौ वाहनों के चालान बनाए गए। इस दौरान 144 वाहन चालकों ने पीओएस मशीन में डेबिट-क्रेडिट कार्ड से चालान का डिजिटल पेमेंट किया।
वहीं रेड लाइट जम्प करने वालों से लेकर रांग साइड चलने वाले वाहनों के चालान भी बनाए गए। ट्रैफिक डीसीपी महेशचंद जैन के निर्देश पर बेकायदा वाहनों पर कार्रवाई का अभियान जारी है। ट्रैफिक सभी टीमों ने बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 123 गैरजि मेदार वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनो पर कार्यवाही कर सुव्यवस्थित पार्किंग की हिदायत दी। प्रमुख चौराहों पर रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको को वायरलेस प्रसारण के माध्यम से अगले चौराहा पर पकड़वाया गया और सभी ई-चालानो का हिसाब मौके पर बराबर कर 192 चालान बनायें। ऑटो रिक्शा के दस्तावेजों को चेक कर बिना फिटनेस-परमिट के चल रहे अवैध ऑटो पर कार्यवाही कर 51 चालान किये गए। वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर 24, वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाने पर 15, बिना नंबर-अमानक नंबर प्लेट 49, साथ ही रांग पार्किंग के 17 वाहनों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कार-जीप के 171, बाइक 204, ऑटो रिक्शा के 51 चालान, बस 15, लोडिंग 40, ट्रक 5 सहित अन्य वाहनों के चालान बनाये गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.