ट्रैफिक सिग्नल : 6 महीने का संघर्ष और मिली सफलता

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सुखदेव नगर ईकाई की मेहनत लाई रंग

इंदौर के कालानी नगर चौराहे पर बिगड़ते यातायात को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने आम जनता के साथ अभियान चलाते हुए ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग पिछले छः महीने से की जा रही थी जिसके चलते अब इंदौर के कालानी नगर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है जो जल्द शुरू हो जाएगा ।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सुखदेव नगर ईकाई के अखिलेश वर्मा ने बताया की इस चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल का होना बेहद जरूरी था क्योंकि आए दिन ट्रैफिक के दबाव के कारण यातायात जाम होना आम बात हो गई थी । जिसको लेकर ग्राहक पंचायत द्वारा अभियान चलाया गया जिसमे यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस चौराहे की यातायात समस्या को लेकर अवगत करवाया गया । जिसका नतीजा यह हुआ कि कालानी नगर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लग गया जिस कारण अब यातायात सुव्यवस्थित हो सकेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.