माचलिया घाट पर लंबा जाम, सैकडो वाहन फंसे
गुजरात जाने वाले यात्री अधिक

अभी फिलहाल आप झाबुआ तरफ जा रहे है तो जरा सावधान रहे क्योंकि यहां वाहनों की लंबी लाइन लगने से लंबा जाम लगा हुआ है । दरअसल, माचलिया घाट पर एक वाहन पलटने की सूचना प्राप्त हुई है जिस कारण सैकडो वाहन जाम में फंस गए है । टोल नाके पर भी लंबी लाइन लगने से गुजरात जाने वाले यात्री परेशान हो रहे है ।

सूत्रो की माने तो अभी तक कोई भी जिम्मेदार इस जाम को व्यवस्थित करने नही पहुंचा है जिस कारण वाहन गुठमगुत्था हो रहे है ।
