अमेरिका ने तैनात किये जंगी बेड़े


ताइवान  अमेरिकी अमेरिकी संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिवÓ की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी प्रस्तावित ताइवान यात्रा को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। चीन ने अमेरिका को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं, तो इसके ‘गंभीर नतीजेÓ होंगे। उधर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंच चुका है। ताइवान पहुंचकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि यूएस प्रतिनिधिमंडल का ये दौरा ताइवान में लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सूचक है।

चीन की धमकी को देखते हुए अमेरिकी प्रशासन ने नैंसी के विमान की निगरानी और सुरक्षा में 22 लड़ाकू विमान लगा रखे थे। अमेरिका ने ताइवान के पूर्वी इलाके में अपने चार युद्धपोत भी तैनात कर दिये हैं। साथ ही यूएस के फाइटर जेट भी ताइवान के आसपास पहुंच गये हैं। आपको बता दें कि नैंसी पेलोसी उच्च स्तरीय डेलिगेशन के साथ सिंगापुर, मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान के दौरे पर हैं।

मलेशिया की यात्रा करने के बाद वो ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचेंगी और रात वहीं बिताएंगी।चीन के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान की यात्रा को चीन के आंतरिक मामलों में दखल माना जाएगा। चीनी वायुसेना के फाइटर जेट भी लगातार ताइवान की सीमा पर उड़ान भर रहे हैं। ताइवान के पास फुजियान में भी चीन ने सैन्य अभ्यास कर चीन ने अमेरिका को अपनी ताकत का एहसास कराया है। आपको बता दें कि चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है और उसके स्वतंत्र विदेश नीति का विरोध करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.