5000 लीटर मिथाइल अल्कोहल जब्त

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पीपलज गांव से एएमओएस कंपनी के गोदाम से 5000 लीटर मिथाइल अल्कोहल जब्त किया है। मुख्य आरोपी जयेश ने यहीं से रसायन की चोरी कर बरवाला में संजय को बेचा था। गत 22 जुलाई को ही एक लोडिंग रिक्शा से यह भेजा गया था पुलिस ने बरवाला थाने के अलावा धंधूका, रामपुर थाने पर भी एफआईआर की है।

पुलिस इसे जरी ली शराब कांड के बजाय केमिकल कांड बता रही हैं। इथाइल अल्कोहल बिल्कुल नहीं पाया गया। उद्योगों में काम में आने वाली मिठाई अल्कोहल पानी में मिलाकर लोगों को देशी के नाम पर बेचा गया।

गुजरात में जहरीली देशी शराब पीने से अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बोटाद के 25 तथा बरवाला, रोजिद गांव के 11 लोग शामिल हैं। शराबकांड में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एफएसएल की जांच में मिथाइल अल्कोहॉल के कारण मौत की बात कही गई है। घटना के बाद सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, अरवल्ली समेत एक दर्जन से अधिक स्थलों पर पुलिस ने छापे मारकर देशी शराब के अड्डों को नष्ट किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घटना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।

अहमदाबाद, राजकोट व बोटाद जिले के मध्य में स्थित बरवाला तहसील के रोजिद गांव में सोमवार सुबह अचानक कई लोगों को उल्टी, दस्त व बुखार की शिकायत हुई। इसके साथ ही अहमदाबाद के धंधूका में भीलोगों की तबियत बिगडने लगी। इन सभी में रविवार रात को देशी शराब पी थी।

पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने बताया कि मुख्य अरोपी जयेश उर्फ राजू, संजय तथा बंटी ने मिलकर चोरी के 600 लीटर रसायन को इन गांवों में 40 हजार रु में बेचा था, शराब के नाम पर इन सभी लोगों को पानी के साथ केमिकल दिया गया। एफएसएल की जांच में जहरीली शराब में 98 से 99 फीसदी तक मिथाइल अल्कोहॉल पाया गया, ज्ञात रहे कि यह रसायन उध्योगों में उपयोग लिया जाता है। पुलिस ने एक साजिश के तहत लोगों को पीने के लिए केमिकल बेचने का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी जयेश समेत अब तक 14 को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.