महाराष्ट्र में बारिश से 24 घंटे में 83 लोगों की मौत, मालवा-निमाड़ तरबतर

नई दिल्ली (ब्यूरो)। देशभर में भारी बारिश का प्रहार जारी है। अकेले महाराष्ट्र में 4 घंटे में 83 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में बादल फोड़ तबाही से भारी नुकसान हुआ है। इधर मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ में भी कभी तेज और कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। समय पर मानसून आने के कारण इस वर्ष सोयाबीन और खरीफ की सभी फसलें बहुत अच्छी दिखाई दे रही है। 90 फीसदी से ज्यादा किसान अपने खेतों में बोवनी कर चुके हैं। अब खाद के लिए मारामारी शुरू हो गई है। आधा भारत पानी-पानी हो रहा है।

महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। कई जगह भूस्खलन की घटना भी सामने आई है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में 14 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, रत्नागिरि, कोल्हापुर, रायगढ़, अमरावति, सतारा, सिंधुदुगज़् और ठाणे में रेड अलटज़् जारी किया है। नासिक और पुणे में भी भारी वषाज़् हो सकती है।
पालघर में भारी बारिश के कारण मकान पर चट्टान गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। उधर, गढ़चिरौली जिले में 19 गांवों के करीब 2000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। जिले में बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे के अंदर 97 मिली मीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यलो अलटज़् जारी किया है। राज्य में गोदावरी, कालेश्वरम और इंद्रावती सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मुंबई-अहमदाबाद के व्यस्त राजमार्ग पर कई पेड़ गिर गए हैं, जहां पाइपलाइन का काम चल रहा था।

पालघर के वासी में लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह 6:30 बजे पहाड़ी से एक चट्टान के मकान पर गिरने से पिता और पुत्री की मौत हो गई, वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि 45 वषीज़्य अनिल सिंह और उनकी बेटी रोशनी सिंह (16) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी वंदना सिंह और 12 वषज़् का बेटा मलबे में फंस गए थे। उन्हें स्थानीय लोगों और दमकल कमिज़्यों की मदद से निकाल कर अस्पताल में भतीज़् कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे-सतारा मागज़् पर कटराज सुरंग के पास भी भूस्खलन के कारण काफी परेशानी हुई। दोपहर को एक बड़ी चट्टान गिरने से सड़क जाम हो गई। पुणे में भारी बारिश जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि नागपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई बांधों के पास कई गांवों के लिए अलटज़् जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ा जाना है, जिससे गांवों का खतरा हो सकता है। कलक्टर आर विमला ने कहा कि नवेगांवखैरी, नंद और वीणा डैम के फाटक खोल दिए गए हैं। इससे सओनर, परसेओनी, रामटेक, उमरेड और भीवापुर तहशील में खतरा है।
मुंबई और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों पानी भर गया। पूरे शहर में सड़कों पर भीषण जाम के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रे के अप्रभावित रहने से लोगों को थोड़ी राहत है। हाबज़्र लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.