महाराष्ट्र-गुजरात में भारी वर्षा से तबाही

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। कई जगहों पर तो पानी इतना भर गया कि बाढ़ जैसे हालात हो गए। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे लगातार बारिश हुई जिसमें करीब नौ लोगों की जान चली गई। इस मामले में रविवार को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी।


रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में एक जून से अब तक कुल 76 लोगों की मौत हो चुकी है। कुंडलिका समेत राज्य की कई नदियां खतरनाक स्तर को पार कर चुकी हैं। उल्हास, सावित्री, पातालगंगा, अंबा और गढ़ी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से थोड़ा नीचे है। तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इस कारण अचानक आई बाढ़ और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तापी जिले के पंचोल और कुम्भिया गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल बह गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.