Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

चंद सेकेंड में 242 यात्रियों ने देखा मौत को सामने

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे देश दुनिया में हलचल मच गई है. दुर्घटना होने  से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है. और स्थिति को नियंत्रण करने की भरपूर प्रयास किए जा रहे है । बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्लेन के टेक ऑफ करने के तत्काल बाद जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूत्रों की माने तो प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स जिसमें दो पायलट शामिल) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे. विमान ने आज 12 जून 2025 दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अपनी उड़ान भरी थी और चंद मिनट में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था जो  मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया.  जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली वैसे ही देश दुनिया में हलचल मच गई । अहमदाबाद हो या लंदन , प्लेन में सवाल यात्रियों के परिजन अपने अपने स्तर पर हादसे की जानकारी जिम्मेदारों से लेते रहे । अब इस घटना की बारीकी से जांच की जाएगी कि आखिर इतना बड़ा हादसा और इतनी बड़ी चुक कैसे हो गई ।हालांकि इस दुर्घटना में बड़ी जनहानि होने की भी संभावनाएं जताई जा रही है ।

( फोटो सौजन्य – सोशल मीडिया )

Leave A Reply

Your email address will not be published.