15 मंत्रियों के लिए भाजपा और शिंदे गुट में दो दौर की बातचीत

मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर नई सरकार बनने जा रही है। देवेन्द्र फडणवीस ने राज्यपाल भगतसिंह कोशियारी को सरकार बनाने का दावा पेश किया। संभवत: कल वे मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उधर भाजपा और शिंदे गुट में 15 मंत्रियों के लिए दो दौर की बातचीत हो चुकी है जिसमें भाजपा के 10 और शिंदे गुट के पांच मंत्री शामिल होंगे।

भाजपा विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में प्रारंभ हो रही है। इसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। वहीं शिंदे गुट के सभी 39 विधायक गोवा से मुंबई लौट रहे हैं। उधर भाजपा ने मंत्रियों के पदों को लेकर कवायद तेज कर दी है। पांच मंत्री शिंदे गुट से भी बनेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फ्लोर टेस्ट कराने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद नई सरकार के गठन पर मंथन के लिए भाजपा नेता व मुख्यमंत्री पद के दावेदार देवेंद्र फडणवीस के घर आज एक अहम बैठक होगी। इसमें शिवसेना के बागी गुट के नेताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं।राज्यपाल भगतसिंह कोश्यिारी को देवेन्द्र फडणवीस ने अपने भाजपा तथा एकनाथ शिंदे गुट के समर्थक विधायकों का पत्र सौंप दिया है। उनके समर्थन में 165 विधायकों की संख्या है, जबकि बहुमत के लिए 144 का आंकड़ा जरूरी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.