हाथों में वॉकी टॉकी लिए सुबह सुबह सड़को पर निकले इंदौर निगम कमिश्नर

हाथों में वायरलेस सेट और अधिकारी कर्मचारियों पर सतत नजर

दीपावली के दूसरे दिन निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

– रात में जहां पड़ा था कचरे का ढेर सुबह हुए सभी चकाचक

प्रयास न्यूज , इंदौर । महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार दीपावली उत्सव के पश्चात शहर के बाजारों , मार्केट कॉलोनी सार्वजनिक स्थानों के साथ ही रहवासी क्षेत्रों में प्रातः काल से ही निगम के अधिकारियों एवं सफाई मित्र, कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में आयुक्त  शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह 4 बजे से ही शहर के प्रमुख बाजारों एवं स्थानों सहित राजवाड़ा क्षेत्र में किये जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

महापौर  पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त  शिवम वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव त्योहार के फलस्वरूप की जाने वाली आतिशबाजी आदि कारण से शहर में बड़ी मात्रा में कचरा फैल जाता है । शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए गए निर्देश क्रम में निगम अधिकारियों, सफाई मित्र, कर्मचारियों द्वारा प्रातः काल से ही अपने-अपने क्षेत्र में विशेष समय अभियान चलाते हुए, सफाई कार्य किया गया, जहां देर रात्रि में ढेर पड़े थे उन्हें निगम द्वारा अतिरिक्त संसाधन डंपर जेसीबी एवं कर्मचारियों के माध्यम से प्रातः काल ही उठाना शुरू किया गया।

महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त स्वास्थ्य  अभिलाष मिश्रा, समस्त झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, अधिक्षण यंत्री  डॉ लोधी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई, दरोगा एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने झोन क्षेत्र में में प्रात काल से ही सफाई अभियान में सम्मिलित हुए।

निगम द्वारा शहर में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के प्रमुख बाजारों राजवाड़ा, बर्तन बाजार, साठा बाजार, सराफा, कपड़ा मार्केट, कोठारी मार्केट, जवाहर मार्ग, विजयनगर क्षेत्र, पलासिया क्षेत्र, मालवा मिल, निरंजनपुर, चोइथराम मंडी, अन्नपूर्णा क्षेत्र, एरोड्रम क्षेत्र, मरी माता क्षेत्र, के साथ ही शहर के रहवासी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए एवं अतिरिक्त संसाधन लगाकर शहर को साफ एवं स्वच्छ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.