विधानसभा चुनाव 2023 : सुबह 7 बजे से पहुंचे मतदाता बोले – सबसे पहले मतदान

मतदान को लेकर उत्साहित दिखे मतदाता

प्रयास न्यूज , इंदौर । मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने मतदान केंद्र पहुंच गए । वरिष्ठजनों के साथ साथ महिलाओं और युवाओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला । मतदान केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी देखने को मिले । किसी भी प्रकार की शंका कुशंका होने पर निर्वाचन विभाग की टीम मतदाता की सहायता करती देखी गई । हालांकि कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में आगे पीछे होने से उसे मतदान करने हेतु काफी मशक्कत करनी पड़ी । कोई फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना भुला तो कोई मतदाता पर्ची । बहरहाल , इस बार के चुनाव में मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है जिस कारण इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद नजर आती है । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.