कैलाश की घोषणा क्या हुई संजय कैंप में खलबली मच गई
शुक्ला को पानी पर दौड़ाने और चने के पेड़ पर चढ़ाने वाले तैयार
– तरह तरह के बयान और सफाई दे रहे संजय के दरबारी

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने कुछ और उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल है । कैलाश इंदौर की विधानसभा एक से भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए है । मजे की बात यह है की जैसे ही कैलाश के नाम की घोषणा हुई वैसे ही वर्तमान विधायक और शहर के साथ साथ अपनी भी विधानसभा से महापौर चुनाव हारे संजय शुक्ला कैंप में हलचल मच गई । कभी संजय तो कभी उनके दरबारी तरह तरह के बयानों से खुद को बेहतर मानने की भूल कर रहे है ।
संजय शुक्ला की सोशल मीडिया टीम का तो क्या कहना , उन्हे दिनभर सिर्फ कैलाश विजयवर्गीय के ही सपने आने लग गए है । जब नींद खुले एक पोस्ट डाल दी फिर उस पोस्ट का कोई मतलब हो या नहीं , या फिर वह पोस्ट कितने काम की है यह कोई नहीं सोचता । संजय शुक्ला भी इन पोस्टों को शायद ही कभी देखते या सुनते होंगे ।
और एक बात…संजय शुक्ला को पानी पर दौड़ाने वाले और चने के पेड़ पर चढ़ाने वाले तैयार हो गए और कैलाश की उम्मीदवारी को हल्के में लेने की बात भी संजय से कह रहे है । वही विधायक संजय शुक्ला खुद को कैलाश विजयवर्गीय से बड़ा नेता मान बैठे है जैसे महापौर चुनाव में पुष्यमित्र भार्गव के सामने खुद को बड़ा समझ बैठे थे ।
बहरहाल , अभी तो सिर्फ घोषणा हुई है , संजय शुक्ला के दरबारियों की पोस्ट का असली मजा तो चुनावी दौर में आएगा जिसमे बिना हाथ पैर के बयान चरम पर होंगे ।

