विधानसभा पांच : सत्तू का सत्य और स्वप्निल का स्वप्न

- विधानसभा पांच में कांग्रेस मजबूत स्थिति में

– पटेल और कोठारी कांग्रेस की मजबूती का अहम हिस्सा

 

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है जिसमें इंदौर की विधानसभा 5 पर कई भाजपा नेताओं की नजर है । लेकिन कांग्रेस के दो नेताओं की सक्रियता के चलते भाजपा के लिए इस सीट पर विजयश्री हासिल करना टेढ़ी खीर होगा । 
एक तरफ पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और उनकी टीम मोर्चा संभाले हुए है वही शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी भी पिछले कुछ सालों से सक्रिय नजर आ रहे है । जिसका फायदा इन दोनो नेताओं से ज्यादा कांग्रेस को होगा । 
सत्तू पटेल का सत्य – 
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल स्पष्ट वादी नेता माने जाते है । को काम वो कर सकते है उसे केसे भी करवा ही लेते है लेकिन को काम उनके बस का नही , उसके लिए कार्यकर्ता हो या आम जनता स्पष्ट रूप से मना कर देते है लेकिन कभी भी अपने ऑफिस या घर के चक्कर नही कटवाते ।
स्वानिल का स्वप्न –
शिक्षाविद और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष स्वप्निल कोठारी अपने अलग अंदाज में कांग्रेस को मजबूत करने में लगे है । पिछले चुनाव में भी कोठारी का स्वप्न था की वे विधानसभा पांच में अपनी किस्मत आजमाए लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया । इस बार भी कोठारी इसी विधानसभा से चुनाव लडने का स्वप्न देख रहे है और उसके लिए भरसक प्रयास भी कर रहे है ।
कांग्रेस की स्थिति पहले से काफी मजबूत
सत्तू पटेल और स्वप्निल कोठारी या अन्य कोई  , टिकिट किसे भी मिले ,कांग्रेस की स्थिति पहले से काफी मजबूत स्थिति में है । जिसके पीछे सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल कोठारी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है । दोनो ही नेता सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनो के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे है वही आम जनता के मन में भी कांग्रेस के प्रति रुझान देखने को मिल रहा है । 
भाजपा को करनी होगी मेहनत –
यदि विधानसभा पांच में भारतीय जनता पार्टी को यह सीट हासिल करनी है तो उसे काफी मेहनत करनी होगी । यदि भाजपा इस सीट को कमजोर मान रही है तो यह उनकी गलतफहमी मानी जाएगी । हालांकि  भाजपा के दिलीप शर्मा , गौरव रणदिवे, नानूराम कुमावत , अजय सिंह नरूका, होलास सोनी जैसे कई नाम है जो इस विधानसभा पांच में नजरे जमाएं बैठे है । 
Leave A Reply

Your email address will not be published.