शिक्षक राठौर का विदाई समारोह

प्रयास न्यूज , पीपलरावा । नगर में अमृत मंगल सेवानिवृत्ति महोत्सव मनाया गया । सुरेश चंद्र राठौर सहायक अध्यापक एकीकृत शाला शासकीय माध्यमिक विद्यालय पालिया महोबा मैं पदस्थ शिक्षक  सुरेश चंद  राठौर सेवा से निवृत्त हुए ।

इस अवसर पर अमृत मंगल सेवा निवृत्ति महोत्सव मनाया गया सभी शिक्षकों द्वारा उनका अभिनंदन किया गया संकुल प्रभारी  सुरेश चंद धाकड़ एवं कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य प्रभारी  प्रेम नारायण एवं जन शिक्षक प्रेम नारायण बामणिया एवं रुपेश  नीमामा केंद्र के प्रधानाध्यापक  देवी सिंह नागर एवं अशोक कुमार मालवीय रमेश चंद्र  वैरागी गंगाराम  मालवीय दिनेश चंद्र  वर्मा नेम सिंह  धनगर संतोष  शर्मा देवेंद्र  भावसार मान सिंह ठाकुर मनोहर सिंह मालवीय द्वारा  राठौर का शाल एवं श्रीफल साफा बांधकर सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई तथा उनके कार्यकाल का विस्तार से सभी शिक्षकों द्वारा मंगल कामना करते हुए अभिनंदन किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.