बस्तियों तक पहुंची लाडली बहना योजना

भारतीय कृषि ग्रामीण खेत खलिहान मजदूर संघ का आयोजन

प्रयास न्यूज ,इंदौर । भारतीय कृषि ग्रामीण खेत खलिहान मजदूर संघ , भारतीय मजदूर संघ द्वारा निहालपुर मुंडी ग्राम भड़कीया में लाडली बहना योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए । इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही । भाजपा की छत्रसाल मंडल महामंत्री विदुषी सुमनलता ने बताया की इस गांव की महिलाए काफी जागरूक है जिस कारण क्षेत्र की विपरीत परिस्थिति होने के बावजूद जागरूक है ।

भाजपा नेत्री ने बताया की अभी लगभग 50 महिलाओं को लाडली बहना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए । इस दौरान भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया । इस अवसर पर एसडीएम मंडलोई , संघ के अध्यक्ष राजेश कोली , महामंत्री कालू सिंह मकवाना , मीडिया प्रभारी रौनक सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासी मौजूद रहे । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.