कलेक्टर ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
नशा मुक्ति का संदेश देगी यह रैली

प्रयास न्यूज , इंदौर । नशा निवारण दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लालबाग पर समाप्त हुई लालबाग पर ही नशामुक्ति की शपथ संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुचिता तिर्की बेक द्वारा दिलाई गई। रैली में बड़ी संख्या में विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी, कैडेट, शिक्षक तथा नशामुक्ति की दिशा में कार्य करने वाले एनजीओ शामिल हुए।
