कलेक्टर द्वारा सम्मानित हुए रोहित जेठवा
फिटनेस क्लब के निदेशक रोहित जेठवा

प्रयास न्यूज , इंदौर- राज आर्चरी एकेडमी के द्वारा सनमती स्कूल में तीरंदाजी जूनियर और सीनियर ओपन नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस स्पर्धा का शुभारम्भ इंदौर कलेक्टर टी इलैया राजा द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यो के प्रतियोगियो ने हिस्सा लिया।
कलेक्टर के साथ स्कूल की प्राचार्य एम .के . फिटनेस क्लब के निदेशक रोहित जेठवा उपस्थित हुए ।आयोजन में विशेष योगदान देने पर कलेक्टर द्वारा रोहित जेठवा का सम्मान किया ।तथा साथ ही राज आर्चरी एकेडमी के सचिव विशाल मकवाना ने भी रोहित जेठवा का स्वागत किया।और सभी का आभार व्यक्त किया।प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सुनील कैथवास ,सुनील ठाकुर, हर्ष गोशार ,अतुल मंडलोई, विकास सिसोदिया ,रोहित बोरासी उपस्थित रहे।
