भारत रत्न पं. मालवीय को किया याद
श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर द्वारा पुष्पांजलि दी गई
आज भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें याद किया जा रहा है । इसी कड़ी में इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज ने भी अपने आदर्श पंडित मालवीय को याद करते हुए पुष्पांजलि दी ।

इस अवसर पर श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर की नवीन कार्यकारिणी ने भी समाजजनों के साथ माल्यार्पण किया । वक्ताओं ने मालवीय के जीवन चरित्र पर भी प्रकाश डाला ।
