मुख्यमंत्री से मिला ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल

महामना पंडित मालवीय के नाम से ओवरब्रिज का नाम करने की मांग

रेती मंडी मालवीय चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज के नाम को लेकर मुख्यमंत्री से मिला ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल

– रेती मंडी महामना चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का नाम महामना मालवीय करने की मांग

इंदौर । भारत रत्न महामना पं.मदनमोहन मालवीय ओवरब्रिज संघर्ष समिति और समस्त ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मिला और रेती मंडी महामना चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का नाम महामना मालवीय के नाम करने की मांग की ।

संघर्ष समिति के पं.आदित्य उपाध्याय और पं.मयंक व्यास ने बताया कि रेती मंडी महामना मालवीय चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का नाम भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के नाम करने की मांग ब्राह्मण समाज ने की है । 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिस नाम से चौराहा है उसी नाम से ओवरब्रिज का भी नाम होना चाहिए ।इस चौराहे पर बरसो पहले महामना की प्रतिमा स्थापित भी की जा चुकी है और नगर निगम द्वारा इस चौराहे का नाम भी महामना के नाम से किया है ।मुख्यमंत्री यादव ने ब्राह्मण समाज को सकारात्मक आश्वासन दिया । 

प्रतिनिधिमंडल में अनूप शुक्ला , मनोहर दुबे , संजय दुबे , शेषनारायण त्रिवेदी , मनोज दुबे, पप्पी शर्मा, सहित कई समाजजन मौजूद रहे ।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , तुलसी सिलावट , सांसद शंकर लालवानी , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला , नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ,एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.