ईडी और सीबीआई के दो बड़े छापे

नई दिल्ली/जयपुर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने दो राज्यों में बड़ी छापे की कार्रवाई करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर छापा मारा। इसके अलावा दिल्ली में केजरीवाल के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के घर समेत 6 स्थानों पर ईडी ने कार्रवाई की, जिसमें बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं, अभी कार्रवाई जारी है।
इससे पहले अग्रसेन गहलोत के घर ईडी का छापा पड़ा था। जोधपुर के मंडोर स्थित अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई की कार्रवाई चल रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई को राहुल गांधी के लिए अशोक गहलोत द्वारा दिल्ली में किए जा रहे प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है। अग्रसेन गहलोत पर आरोप है कि 2007 से 2009 के बीच फर्टिलाइजर बनाने के लिए जरूरी पोटाश किसानों में बांटने के नाम पर सरकार से सब्सिडी पर खरीदी गई। इस प्रोडक्ट को निजी कंपनियों को बेचकर मुनाफा कमाया गया। इस मामले की जांच ईडी में लंबित चल रही है। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र को मनी लांड्रिंग के मामले में सप्ताहभर पहले ही हिरासत में लिया गया है।
