कैसे मुश्किल के दौर में भी खाते में आता रहेगा पैसा!

सैलरी प्रोटेक्शन इंश्योरेंस दरअसल एक तरह का टर्म इंश्योरेंस है। इसे लेते वक्त आप दो में से एक विकल्प चुन सकते हैं। पहला विकल्प ये है कि आप रेगुलर इनकम चुन लें और दूसरा विकल्प ये है कि आप एक मुश्त रकम चुन लें। रेगुलर इनकम चुनने पर आपके बाद आपके परिवार के नियमित भुगतान होता रहेगा। वहीं अगर आप एक मुश्त रकम चुनते हैं तो आपकी मौत पर परिवार को एक ही बात में सारे पैसे मिल जाएंगे। जब आप सैलरी प्रोटेक्शन टर्म इंश्योरेंस खरीदते हैं तो आपको उस मंथली इनकम को चुनना होता है, जो आप अपने परिवार को देना चाहते हैं। यह इनकम आपकी मौजूदा टेक-होम सैलरी के बराबर या उससे कम हो सकती है। इसके बाद आपको प्रीमियम भुगतान की अवधि को चुनना होगा। उदाहरण के लिए आप 30 साल की उम्र में नियमित प्रीमियम भुगतान अवधि के लिए 15 सालों के लिए पॉलिसी खरीद सकते हैं।
