डॉलर के मुकाबले रुपया कंगाली की ओर, शेयर बाजार भी गिरा

मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा अब रुपये को बचाने के लिए डॉलर बाजार में छोड़ना बंद करने के बाद अब रुपया डॉलर के मुकाबले 80 रुपए के पार जाने को तैयार हो गया है। आज भी रुपया 78 रुपए 70 पैसे के लगभग बना हुआ है। इधर शेयर बाजार भी लगातार गिर रहा है। जानकार कह रहे हैं कि अभी 4 अरब डॉलर बाजार से और निकलेंगे।
भारतीय शेयर बाजार ने आज तीन लगातार सत्र से जारी बढ़त गंवा दी और ग्लोबल मार्केट के दबाव में सेंसेक्स-निफ्टी नुकसान पर खुले ट्रेडिंग शुरू होने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 53 हजार से नीचे उतर आया। सेंसेक्स ने आज सुबह 335 अंकों की गिरावट के साथ 52,826 पर खुलकर कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 75 अंकों के नुकसान के साथ 15,757 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू की। दूसरी ओर रुपये की गिरावट भी नहीं थम रही है जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार भी अब 10 महीने के लिए ही शेष बचा है।
