इंदौर के युवा समाजसेवी राहुल गुप्ता “इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड 2022” से पंजाब में सम्मानित

सुप्रसिद्ध समाजसेवी है इंदौर के युवा राहुल गुप्ता

इंदौर । राहुल गुप्ता को “इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड 2022” में बेस्ट इंटरप्रेन्योर अवार्ड (सफल उद्यमी पुरूस्कार ) “नेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन (भारत सरकार एवं नीति आयोग द्वारा पंजीकृत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम “इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड एंड कॉन्फ्रेंस 2022” में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओ पी सोनी  एवं केन्या देश के एंबेसडर पेट्रिक के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान  भी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। पंजाब के अमृतसर शहर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में देश और विदेश से आए हुए युवा प्रतिभाओं को सेवा, शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे वरिष्ठ व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.