सोना-चांदी में आगे बेहतर मांग की उम्मीद


इंदौर। सोना-चांदी के वायदा और हाजर बाजार में फिलहाल खास कामकाज और तेजी-मंदी नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में बेहतर मांग की उम्मीद जौहरियों को है. उनका कहना है कि कई देशों में कोरोना वायरत फिर पैर पसार रहा है. ऐसे में सुरक्षित निवेश के रुप में सोना-चांदी को देखा जा रहा है. अगर कोरोना मामले बढ़ते हैं तो सोना व चांदी में अच्छी मांग निकलेगी. फिलहाल विदेशी बाजार में सोना 1732 डालर प्रति औंस व चांदी 1875 सेंट पर है. वहीं घरेलू बाजार में वैवाहिक सीजन थमने के साथ स्थानीय सराफा बाजार में कामकाज सुस्त है। इसके चलते दोनों धातुओं की कीमतों में स्थिरता रही। कीमतों में ज्यादा मंदी के आसार कम हैं।

इंदौर सराफा- सोना कैडबरी (99.50) 52000, सोना टंच (पक्का रवा) 51900, आरटीजीएस सोना कैडबरी 52100 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी चौरसा (एसए) 57500, चांदी टंच 57400, आरटीजीएस चांदी चौरसा 57600 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 750 रुपए नग की धारणा है.

उज्जैन सराफा- सोना स्टैंडर्ड 52150, सोना रवा 52050, चांदी पाट 58500, चांदी टंच 58400, सिक्का 800 रु. प्रति नग। रतलाम सराफा- चांदी चौरसा 58400, टंच 58500, सोना स्टैंडर्ड 52200 रवा 52150 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.