देश में ऐसी सरकार जो आर्थिक सुधारों को लेकर सहमति बनाने में विफल रही – रघुराम राजन

मुंबई। पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि अगर भारत सुधारों के लिए तेजी से कदम नहीं उठाता है तो अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर धीमी पड़ सकती है। इस समय देश में एक ऐसी सरकार है जो आर्थिक सुधारों के लिए कोशिश कर रही है, लेकिन सहमति बनाने में विफल रही है।
सिंगापुर में उन्होंने कहा, विकास की रफ्तार तभी तेज हो सकती है, जब अच्छे सुधार हों। उन्होंने कहा कि चालू वित्तवर्ष में देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के 8.7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। हालांकि वित्तवर्ष 2023 में यह विकास दर कम होकर 7.2 फीसदी रह सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.